नौकरी की तलाश में लोग अक्सर अपने शहर, यहां तक कि अपना देश भी छोड़ने को तैयार रहते हैं। आपने कई तरह की नौकरियों के बारे में सुना होगा। कुछ ऐसी, जो खूब पैसा देती हैं, तो कुछ ऐसी, जहां मेहनत के बावजूद सैलरी बढ़ने का नाम नहीं लेती। ऐसे में अगर आपको एक ऐसी नौकरी मिले, जहां सैलरी करोड़ों में हो और साथ ही शानदार सुविधाएं भी मिलें, तो इसे भला कौन मना करेगा?
आज हम आपको एक ऐसी ही नौकरी के बारे में बताएंगे, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। टिकटॉक पर एक व्यक्ति ने इस नौकरी के बारे में बताया, तो लोगों के होश उड़ गए। इस जॉब में न सिर्फ मोटी सैलरी मिलती है, बल्कि खर्चे भी न के बराबर हैं। नौकरी के साथ ही आपको ऐसी लग्ज़री सुविधाएं मिलेंगी, जिनका मज़ा आप कभी सपने में ही सोच सकते थे।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने अपनी जॉब के बारे में बताया। उसने बताया कि वह एक ऑयल रिग पर काम करता है, जहां उसकी सालाना सैलरी £115,000 यानी 1 करोड़ 22 लाख रुपये से भी ज्यादा है। इसका मतलब है कि हर महीने उसे करीब 16 लाख रुपये मिलते हैं। ये सैलरी इसलिए ज्यादा है क्योंकि वह समुद्र के बीच स्थित ऑयल रिग पर काम करता है। वहां पहुंचने के लिए वर्कर्स को नावों से या कई बार हेलीकॉप्टर से लाया ले जाया जाता है।
शख्स ने यह भी बताया कि इस नौकरी में उसे कई तरह की मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं। उसे ताज़ा और स्वादिष्ट खाना मिलता है, जिसे समुद्र के खूबसूरत नज़ारों के साथ एंजॉय किया जा सकता है। साथ ही, बीयर, सॉफ्ट ड्रिंक्स और चाय-कॉफी जैसी कई वैरायटी भी मुफ्त मिलती हैं।
मनोरंजन के लिए यहां जिम, पूल टेबल, टेबल-टेनिस, गेम्स रूम और यहां तक कि एक सिनेमा हॉल भी है। शख्स ने बताया कि वह क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम करता है और उसकी लाइफ किसी रईस से कम नहीं है।
यह नौकरी ऑस्ट्रेलिया में है, जहां जाने के लिए शख्स को शारीरिक रूप से फिट रहना पड़ा और जरूरी क्वालिफिकेशन पूरी करनी पड़ी। शिफ्ट में काम करने के बावजूद, वह अपनी जिंदगी को बेहतरीन मानता है।
ऐसी शानदार सैलरी और सुविधाओं के साथ यह नौकरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर आपको ऐसी नौकरी का मौका मिले, तो क्या आप इसे अपनाने के लिए तैयार होंगे?
PR Visa: Canada | Canada Express Entry | Canada-PNP | Australia | UK | USA | Germany | Austria | Hong Kong
Work Visa: Canada | Australia | Singapore | Ireland | UAE | Luxembourg
Investor Visa: Europe Investment | Canada Investment | Australia Investment | Caribbean Investment | US Investment | UK Investment | New Zealand Investment | Hong Kong
Study Visa: Canada | Australia | UK | USA | Germany | Ireland | France | Europe
Visitor Visa: Canada | Australia | UK | USA | Germany | Ireland | Singapore | Europe | Hong Kong | South Africa
Eligibility Points Calculator: Canada | Australia | Germany | UK